इस वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी को परिवार ने घर से निकाला, पेट पालने के लिए बनना पड़ा पॉर्न स्टार
नीदरलैंड्स की आर्टिस्टिक जिम्नास्ट वेरोना वैन डी लियूर (Verona van de Leur) की कहानी बेहद दर्दनाक है नई दिल्ली. एक खिलाड़ी जो आर्टिस्टिक वर्ल्ड कप जीती थी, एक खिलाड़ी जिसे देश का बेस्ट महिला खिलाड़ी चुना गया, आज वो ही खिलाड़ी पैसों के लिए अपने जिस्म को बेच रही है. हम बात कर रहे हैं नीदरलैंड्स की जिम्नास्ट वेरोना वैन डी लियूर (Verona van de Leur) की जिन्होंने बेहद ही कम उम्र में बुलंदियां छू ली थी, वो यूरोप की बेस्ट जिम्नास्ट में एक थीं, लेकिन अचानक उनकी जिंदगी में ऐसा तूफान आया कि उनके माता-पिता ने उन्हें घर से निकाल दिया और इसके बाद लियूर ने दो सालों तक सड़क पर अपनी जिंदगी काटी. जब उनके लिए इस तरह जीवन काटना मुश्किल हो गया तो उन्हें पॉर्न स्टार बनना पड़ा. आइए आपको बताते हैं वेरोना वैन डी लियूर की दर्दनाक कहानी. वेरोना वैन डी लियूर की कहानी वेरोना वैन डी लियूर (Verona van de Leur) ने महज 5 साल की उम्र में जिम्नास्टिक की प्रैक्टिस शुरू कर दी थी लेकिन वो चर्चा में 14 साल की उम्र में आई. वेरोना वैन डी लियूर ने जूनियर यूरोपियन चैंपियनशिप में दो मेडल हासिल किए. दो साल बाद उन्...